Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद के समर्थन में उतरे...

UP News : भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद के समर्थन में उतरे लोग, लगाया जाम

मेरठ (हि. स.)। फूलबाग कॉलोनी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे वार्ड 60 के पार्षद के समर्थन में लोग उतर आए हैं। बुधवार को लोगों ने आबू नाला चौराहे पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आला अधिकारियों ने लोगों को समझाते हुए जाम खुलवाया। 
नगर निगम के वार्ड 60 फूलबाग कॉलोनी के पार्षद नीरज ठाकुर पिछले काफी समय से क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग उठाते रहे हैं। सुनवाई ना होने पर नीरज पिछले तीन दिनों से आबू नाला चौराहे के पास भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बुधवार को क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने नीरज के समर्थन में नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोगों ने आबू नाला चौराहे पर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर एसीएम सिविल लाइन चंद्रेश कुमार और सीओ देवेश सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर क्षेत्रवासी सड़क ना बनने तक वहीं डटे रहने की बात पर अड़ गए। हंगामे के बाद किसी तरह लोगों को समझा कर सड़क से हटाया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने जल्द ही सड़क बनवाए जाने की बात कही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular