Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : भारी मात्रा में आभूषण सहित 20 हजार का इनामी...

UP News : भारी मात्रा में आभूषण सहित 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना नारखी पुलिस ने मंगलवार को लूट की घटना में वांछित इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में लूटे हुए आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने उसे जेल भेजा दिया।

थाना प्रभारी नारखी केके तिवारी ने बताया कि 24 जनवरी को असन चौराहे के पास कृष्णा ज्वैलर्स के मालिक प्रवीन कुमार के साथ सायं के समय दुकान बंद कर घर जाते समय डॉनी उर्फ प्रदीप गैंग ने रैकी कर अवैध हथियारों के बल पर नकदी व आभूषण लूट लिए थे। इसका मुकदमा दुकानदार प्रवीन कुमार ने थाने में दर्ज कराया था। 
उन्होंने बताया कि इस मामले में 2 फरवरी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान डॉनी उर्फ प्रदीप गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को तमंचा कारतूस व लूटे गये आभूषण के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 
थाना प्रभारी ने बताया कि इस लूट की घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त  ट्रांस यमुना कालोनी एत्माउदौला आगरा निवासी राकेश कुमार कश्यप पुत्र राजपाल पर एसएसपी अजय कुमार ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था। इसे मंगलवार को रजावली चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में आभूषण बरामद किए गए हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular