Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : भाजपा सरकार ने किसान और युवाओं को बर्बादी की...

UP News : भाजपा सरकार ने किसान और युवाओं को बर्बादी की ओर धकेला – शिवपाल यादव

– प्रसपा कार्यकर्ता सम्मेलन व कम्बल वितरण कार्यक्रम में पहुचे शिवपाल यादव
फिरोजाबाद (हि.स.)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने तहसील जसराना के गांव झपारा स्थित कार्यकर्ता सम्मेलन में कम्बल वितरण करते हुए कृषि कानून को लेकर भाजपा को आड़े हाथ लिया। इस दौरान उन्होंने जनपद की पांच विधानसभाओं में से तीन विधानसभाओं पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की है। 
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भाजपा को पूंजीपतियों की पार्टी बताते हुए भाजपा पर किसानों और देश की जनता को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा कि नोटबंदी करके जहां भाजपा ने आम जनता को कंगाल करके उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को मालामाल कर दिया। वहीं, जीएसटी लगाकर व्यापारियों को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया। इसके बाद अब कृषि कानून लागू करके भाजपा किसानों को बर्बाद करने का काम कर रही है। 50 दिनों में 68 किसानों की मौत हो गई है, पर इस सरकार के कानों में जू तक नही रेंग रही है। 
किसान पिछले दो महीने से कड़कड़ाती सर्दी में आंदोलन कर रहे है और केंद्र सरकार बार्ता के नाम पर डेट पर डेट दिए जा रही हैं। शिवपाल यादव ने मंच से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए फिरोजाबाद की तीन विधान सभा सीट, जसराना पर प्रो. अनिल यादव, सिरसागंज से हरिओम यादव और शिकोहाबाद से मीना राजपूत को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।  
इस अवसर पर विधायक हरिओम यादव, प्रो. अनिल यादव, श्रीमती पिंकी यादव, मीना राजपूत, नीरज यादव, सलमान रंगरेज, चंद्रप्रकाश मौर्य, राजू यादव, जगदीश शर्मा, डॉ दिलीप यादव, डीएस यादव, एडवोकेट प्रशांत यादव, अनिल, एवम धंर्मेन्द्र यादव आदि काफी संख्या में प्रसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular