Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : भाजपा विधायक सुशील सिंह और सपा के पूर्व एमएलए...

UP News : भाजपा विधायक सुशील सिंह और सपा के पूर्व एमएलए मनोज सिंह के समर्थकों में हाथापाई, भारी हंगामा

चंदौली | मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर रविवार दोपहर भारी हंगामा हो गया। सैयदराजा के वर्तमान भाजपा विधायक सुशील सिंह और सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। पूर्व विधायक के एक समर्थक को पीटा गया तो पूर्व विधायक ने भी भाजपा विधायक के समर्थक को तमाचा जड़ दिया।

धीना थाना क्षेत्र के ठेकेदार बृजेश सिंह के संदिग्ध हाल में मौत के बाद चंदौली पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे दोनों नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए। आरोप है कि भाजपा विधायक के समर्थक ने पूर्व विधायक के समर्थक को पीट दिया। इस बात से नाराज पूर्व विधायक ने भी सुशील सिंह के एक समर्थक को तमाचा जड़ दिया।

मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। इसके बाद पूर्व विधायक मनोज सिंह अपने समर्थकों के साथ वापस लौट गए। उन्होंने विधायक पर अपने  समर्थकों को उकसाने का आरोप लगाया है। हंगामे से पहले क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। थोड़ी ही देर बाद  पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने ठेकेदार बृजेश सिंह की मौत की जांच की मांग की। 

RELATED ARTICLES

Most Popular