Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : भाजपा विधायक ने एफसीआई के गोदाम में छापा मारकर...

UP News : भाजपा विधायक ने एफसीआई के गोदाम में छापा मारकर पकड़ी गेहूं की चोरी,रिपोर्ट दर्ज

– दिल्ली के पड़ोस में प्रधानमंत्री मुफ्त योजना को लगाया जा रहा था पलीता

गाजियाबाद (हि.स.)। लोनी के भाजपा विधायक नन्द किशोर गुर्जर ने एफसीआई के गोदाम में छापा मारकर बड़ी मात्रा में हो रही सरकारी गेंहू को चोरी का भंडा फोड़ किया है। प्रधानमंत्री मुफ्त अन्न योजना को किस तरह से पलीता लगा रहे लोग विधायक की टीम को देखकर भागने लगे। टीम ने दौड़ा कर सभी को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। इस सम्बंध में विधायक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका का कहना है कि यहां से 30 क्विंटल से ज्यादा गेहूं रोजाना चोरी हो रहा था।

शिकायतों के आधार पर विधायक ने पुलिस को साथ लेकर देर रात रूपनगर खाद्य गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने गोदाम से अनाज चोरी करते हुए रंगे हाथ हाथ तीन गाड़ियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इतना ही नहीं छापे के डर से भाग रही गाड़ियों का पीछा करके आधा दर्जन से अधिक लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विधायक का कहना है कि प्रतिदिन 30 कुंतल से अधिक अनाज रोजाना चोरी किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों के अनाज चोरी में ठेकेदार जावेद अधिकारियों के साथ मिलकर चोरी का अनाज इंदिरापुरी स्थित शकील की चक्की पर करता सप्लाई था।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी कोतवाली खुद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुफ्त अन्न योजना को बड़ी साजिश के तहत अधिकारी चूना लगा रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular