Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार के दावों पर उठाए...

UP News: भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार के दावों पर उठाए सवाल

बोले-ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोगों की हुई मौत

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। हरदोई जिले के गोपामऊ विधानसभा के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने रविवार को सोशल मीडिया में एक कमेंट पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने अपनी ही सरकार के दावों पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने लिखा कि कोरोना की दूसरी लहर में सैकड़ों लोग ऑक्सीजन की कमी से तड़प-तड़पकर मर गए। विधायक राज कुमार अग्रवाल समेत लाखों परिवारों का दर्द किसी को दिखाई नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है। उन्होंने जो सच्चाई थी, उसे लिख दिया है। सभी को इस मामले में लिखना चाहिए। उधर, विधायक के इस कमेंट को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों की रिपोर्ट के आधार पर कहा है कि ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई। यदि विधायक जी को लगता है कि राज्य सरकारों की रिपोर्ट गलत है तो वे देश की सभी राज्य सरकारों के खिलाफ कोर्ट जाकर कानूनी कार्रवाई करें। ऐसा करने पर वह भी विधायक के साथ हैं।

यह भी पढ़ें :  रामप्पा मंदिर को यूनेस्को ने माना विश्व धरोहर स्थल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular