वाराणसी(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) राजर्षि मंडल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राम जानकी धाम कॉलोनी शिवपुर में क्षेत्रीय नागरिकों के लिए निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया।
मंडल अध्यक्ष रतन कुमार सिंह मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सेवा कार्य में बढ़चढ़ कर भागीदारी की। शिविर में डॉ.अमित कुमार सिंह एवं उनके सहयोगी डॉ. श्रीराम सिंह ने नागरिकों का विधिवत दंत परीक्षण किया एवं परामर्श देते हुए उन्हें निशुल्क दवा तथा टूथपेस्ट भी दिया। शिविर में चिकित्सक डॉ.अमित कुमार सिंह ने नागरिकों को दांतों की स्वच्छता के लिए प्रेरित कर बताया कि दांत शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। जिसकी सफाई अत्यंत आवश्यक है। रात में भोजन के उपरांत दांतों की अच्छी तरीके से सफाई करते हुए ब्रश करने के बाद ही लोगों को सोना चाहिए। दांतों की सफाई ना होने से तमाम तरह के रोग होने की संभावना रहती है। शिविर में राजर्षि मंडल के अमन सिंह, अनूप घोषाल, अभिजीत सिंह, राहुल सिंह ने चिकित्सकों का सहयोग किया।
