Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : भाजपा को हराने के लिए हर गठबंधन को तैयार:...

UP News : भाजपा को हराने के लिए हर गठबंधन को तैयार: शिवपाल यादव

बागपत। (हि.स.)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए उनकी पार्टी हर प्रकार के गठन को तैयार है। भाजपा सरकार कृषि कानून पर हठधर्मी बनी हुई है। किसानों का शोषण हो रहा है। 

बागपत जनपद के गढ़ी कलंजरी गांव में रविवार को प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने चैधरी धर्मवीर सिंह मैमोरियल दंगल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गांव और किसान के बेटे ही अंतरराष्ट्रीय पहलवान बनते है। गांव की मिट्टी से ही आज भी पहलवान और अन्य खेलों की परंपरा चली आ रही है। 
भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विरोधी पार्टी मंे किसानों और मजदूरों का शोषण हो रहा है। सरकार हटधर्मिता पर उतारू है। किसानों को चार साल से गन्ने का दाम नहीं मिला है। कृषि कानून बिल के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भाजपा को हराने के लिए किसी भी प्रकार का गठबंधन करने को तैयार है। इस मौके पर प्रताप पहलवान, राजू पहलवान, इस्लाम प्रधान दरकावदा, बबली कसाना आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular