Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : भाजपा के साथ जाने की बात मात्र अफवाह, अखिलेश...

UP News : भाजपा के साथ जाने की बात मात्र अफवाह, अखिलेश यादव के साथ हूं – केशव देव मौर्य

लखनऊ (हि.स.)। महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि प्रदेश में महान दल ने मजबूत संगठन खड़ा किया है। यही कारण है कि कुछ लोग उनके भाजपा में जाने की अफवाह फैला रहे हैं। वह 2022 तक अखिलेश यादव के साथ है। 
उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार से एक खास बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सिर्फ दो ही पार्टियों में मुकाबला होगा।  समाजवादी पार्टी और भाजपा में से किसी एक की सरकार बनेगी। महान दल आज की तारीख में सपा के साथ है और 2022 तक हर हाल में अखिलेश यादव के साथ खड़ी रहेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी बड़े नेता से मेरा कोई संपर्क नहीं हुआ है। ना ही महान दल के भाजपा में विलय या अलाइंस में जाने की कोई संभावना है। बहुत बड़े पैमाने में समाज का हर वर्ग उनके साथ खड़ा है।  
उन्होंने प्रदेश में चल रही राजनीतिक सरगर्मी पर कुछ भी कहने से मना किया। साथ ही में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात कहते हुए कहा उन्होंने 2022 के चुनाव जाने की बात कही।

RELATED ARTICLES

Most Popular