बागपत(हि.स.)। सदर तहसील में कागजों के बनवाने के लिए रिश्वत का खेल जारी है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष से तहसील में एक जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे तो लेखपाल सुरेन्द्र पाल सिंह ने एक हजार रुपये की डिमांड कर दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो लेखपाल और उसके साथियों ने अभद्रता की और कमरे में बंद कर पिटाई कर दी। इसके बाद भारी संख्या में तहसील पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरु कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
निबाली गांव निवासी ओमबीर धामा भाजपा के देहात मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह गुरुवार के बागपत तहसील में अपने एक जानकर की बेटी का जाति का पत्र बनवाने के सम्बंध में आये थे। लेखपाल ने प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए एक हजार रुपये की डिमांड की, इस पर उन्होंने इसका विरोध किया और पूछा कि यह रिश्वत क्यों ले रहे हो ? इस पर लेखपाल ने अभद्रता की और बाद में कमरे में बंदकर साथियों के साथ पिटाई कर दी।
भाजपा नेता ने इसकी सूचना पार्टी नेताओं को दी, जिसके बाद जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर व बड़ौत चेयरमैन अमित राणा के नेतृत्व में भाजपा नेता तहसील पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा नेताओं ने लेखपाल व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लेकिन मांग पूरी नहीं हुई, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में ही धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने प्रकरण से प्रभारी मंत्री धर्मसिंह सैनी को भी अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की। एसडीएम अभिनव सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से बातचीत की गयी है, जिसके बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है और इस पूरे मामले को लेकर जांच बैठा दी गयी है।
आवश्यकता है
संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
