Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : भाजपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या का खुलासा, दो...

UP News : भाजपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार

प्रतापगढ़ (हि. स.)। कोहड़ौर थाना क्षेत्र में भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया है। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने पुलिस लाइन स्थित सई काम्प्लेक्स में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि बीते 26 मार्च की रात कोहड़ौर थाना पीथापुर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष धीरेन्द्र बहादुर सिंह (42) हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र धनन्जय सिंह के नामजद तहरीर पर तीन नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त मंगापुर निवासी विपिन कुमार सरोज और राजबली सरोज उर्फ मुशीरजा को गिरफ्तार किया गया। 
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त विपिन सरोज ने बताया कि 26 मार्च 2021 को रात्रि बजे मैं व मेरे भाई रंजीत सरोज ने रजनीश सिंह पुत्र नरेन्द्र बहादुर सिंह निवासी गंगापुर थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़ के गन्ने के खेत से गन्ना उखाड़ लिए थे। इस पर रजनीश सिंह के साथ धीरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा हमें गाली गलौज देते हुए धमकी दी गई। हमारे मोटर साइकिल की चाभी भी धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने निकाल लिए थे। इसी बात को लेकर हम दोनो भाई व हमारे पिता राजबली सरोज उर्फ मुंशीरजा कुछ देर बाद वापस आये और पीथापुर जाने वाली रोड पर हम तीनों ने मिलकर धीरेन्द्र बहादुर सिंह की लाठी डण्डों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular