Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 को

UP News : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 को

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में 16 जुलाई को आयोजित की गई है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा वर्चुअल माध्यम से करेगें। इसके पूर्व 15 जुलाई को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक राज्य मुख्यालय पर होगी।
प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 16 जुलाई को सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष पार्टी के राज्य मुख्यालय में उपस्थित रहकर सम्मिलित होगें। जबकि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अपने-अपने जिले में एक साथ बैठकर सामूहिक रूप से वर्चुअल माध्यम से जुडेगें। इसके पूर्व 15 जुलाई को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष सम्मिलित होगें। जबकि 15 जुलाई को ही आगामी कार्ययोजना को लेकर होने वाली संगठनात्मक बैठक में माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष सम्मिलित होगें।

RELATED ARTICLES

Most Popular