Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : भाजपा इन्हें भेज सकती है राज्य सभा!

UP News : भाजपा इन्हें भेज सकती है राज्य सभा!

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी राज्य सभा के लिए समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार तय करने की जद्दो जहद में है। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि ब्राम्हण, पिछड़ी जाति, दलित और मुसलमान सभी वर्ग के लोगां को उत्तर प्रदेश से राज्य सभा भेजा जाय। सूत्र बताते हैं कि पिछड़ी जाति के पूर्वांचल के प्रभावशाली नेता आरपीएन सिंह और मुलायम सिंह यादव की पुत्र बहू अपर्णा यादव भाजपा की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार हो सकते हैं। इनके अलावा यूपी के बड़े ब्राह्मण चेहरे लक्ष्मीकांत वाजपेयी और शिव प्रताप शुक्ल भी पार्टी की तरफ से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं। सूत्र का कहना है कि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का भी यूपी से टिकट मिलना लगभग तय है।

यह भी पढें : तीन IAS और चार PCS अधिकारियों के तबादले

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular