Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : भाकपा मार्क्सवादी ने मुख्यमंत्री योगी के बयान पर जताया...

UP News : भाकपा मार्क्सवादी ने मुख्यमंत्री योगी के बयान पर जताया ऐतराज

-कहा, मुकदमा लिखने और लिखाने वाले ही करार दे दिये जाएंगे देशद्रोही 

लखनऊ (हि.स.)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव मण्डल हीरालाल यादव ने मंगलवार को कहा कि दूसरों को सदाचार व नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कभी अपनी नैतिकता व सदाचार पर विचार नहीं करते। उनके बयान और उनकी भाषा प्रायः देश में नफरत फैलाने व देश की अखंडता, धर्म निरपेक्षता और लोकतंत्र को क्षति पहुंचाने वाले हुआ करते हैं। 
राज्य सचिव ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री प्रायः ठोक देने की बात किया करते रहे हैं, अब उन्होंने लव जेहाद पर राम नाम सत्य यात्रा कराने की बात कही है। इस प्रकार वे संविधान व न्यायपालिका को ताक पर रखकर दंड के रूप में मौत का ऐलान करते रहते हैं। विपक्षी दलों पर प्रायः देशद्रोही होने की तोहमत लगाने वाले मुख्यमंत्री की यह भाषा कानून सम्मत नहीं है। 
उन्होंने कहा कि किसी भी पद पर रहने वाले नेता को हमारा संविधान और कानून इजाजत नहीं देता है कि वह किसी को ठोक दे या किसी का राम नाम सत्य की यात्रा निकलवा दे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस तरह के बयान पर मुकदमा कौन लिखायेगा या कौन लिखेगा? लिखने और लिखाने वाले ही देशद्रोही करार दे दिये जाएंगे।
राज्य सचिव मण्डल ने मुख्यमंत्री के इस बयान की तीव्र निंदा की है और कहा कि न्यायपालिका को ऐसे वक्तव्यों पर गंभीर होकर कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular