Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : भव्य कलशयात्रा से हुआ 11वें श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ

UP News : भव्य कलशयात्रा से हुआ 11वें श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ

अध्यात्म व संस्कृति व शिक्षा के बिना जीवन की कल्पना नहीं – रजनीकांत 
कुशीनगर (हि. स.)। कसया के रामजानकी मठ मन्दिर के 11वें श्रीराम महायज्ञ का मंगलवार वसन्त पंचमी को भव्य कलशयात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ। नौ दिनों तक होने वाली श्रीमद् भागवत कथा व यज्ञ का समापन 25 फरवरी को विशाल भंडारा से होगा। प्रख्यात कथा व्यास सुलभ कृष्ण जी भारद्वाज नित्य कथा वाचन करेंगे। दोपहर में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकली तो उसमें शामिल होने के लिए लोग उमड़ पड़े। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष से शहर भक्तिमय हो उठा। लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। लोगों ने पुष्प बर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। 
विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, महंथ त्रिभुवन शरण दास व पुजारी देवनारायण शरण के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा मठ परिसर से हाइवे चौक पहुंची। पुनः कुशीनगर तिराहा पर पहुंची यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यहां हेतिमपुर छोटी गंडक से लाया गया। जल वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में भरा गया। इसके बाद यात्रा कस्बे के गांधी चौक होते हुए सभी प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए मठ परिसर पहुंची। कलश यात्रा में सजी विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं  को जगह-जगह पांडाल लगाकर जलपान कराया गया। विधायक ने अपने सन्देश में कहा धर्म, अध्यात्म व संस्कृति व शिक्षा के बिना जीवन की कल्पना बेमानी है। लोक परलोक की सार्थकता के लिए इनसे जुड़कर रहना होगा। 
इस दौरान नगरपालिका भी सक्रिय रही। नगर में में साफ सफाई के लेकर कर्मचारी मुस्तैद रही। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने स्वयं सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की कमान संभाली। 

RELATED ARTICLES

Most Popular