प्रादेशिक डेस्क
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआइ को आरओ व एआरओ यानी समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी 2014 भर्ती में काफी गड़बड़ी मिली है। लगभग 50 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों के कंप्यूटर प्रमाणपत्र फर्जी मिले हैं। टाइप टेस्ट में फेल अभ्यर्थियों को पास करने, ओएमआर शीट में बदलाव करने के पुख्ता सुबूत मिले हैं। सीबीआइ सारे तथ्यों को एकत्र कर चुकी है। अब भर्ती परीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की तैयारी है। एफआइआर दर्ज करने के बाद पूछताछ की प्रक्रिया तेज की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की 2012 से 2016 तक की भर्ती परीक्षाओं की जांच सीबीआइ कर रही है। अपर निजी सचिव (एपीएस) 2010 में गड़बड़ी मिलने पर तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आइएएस प्रभुनाथ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, साजिश के तहत ठगी और फर्जीवाड़ा की धाराओं में एफआइआर दर्ज की जा चुकी है। अब आरओ व एआरओ 2014 की गड़बड़ी सामने आई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आरओ व एआरओ भर्ती का अंतिम परिणाम मई 2016 में जारी किया था। इसके तहत 426 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। परिणाम जारी होने पर अभ्यर्थियों ने भर्ती में व्यापक धांधली होने का आरोप लगाया। लगभग दो दर्जन अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत प्रमाण के साथ सीबीआइ से की थी। नियम विरुद्ध जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है उनके रोल नंबर भी दिए गए। रविवार को सीबीआइ की टीम ने आयोग जाकर आरओ/एआरओ-2014 की जांच शुरू की तो अभ्यर्थियों की शिकायत सही मिली।
यह भी पढ़ें : जजों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में पांच गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
