Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : भतीजे की हत्या करने वाला रिश्ते का चाचा गिरफ्तार

UP News : भतीजे की हत्या करने वाला रिश्ते का चाचा गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना नसीरपुर के गांव हरगनपुर में दो दिन पूर्व भतीजे की हत्या करने वाले पड़ोसी चाचा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि थाना नसीरपुर के ग्राम हरगनपुर में 21 फरवरी को रामप्रवेश यादव की हत्या हुई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के ही कमलेश पुत्र बेनीराम पर लगाते हुए उसके खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद प्रभारी निरीक्षक थाना नसीरपुर प्रवीन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार को हत्यारोपी कमलेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या के लिए प्रयोग किया गया भाला बरामद किया है।
एसपी देहात ने बताया कि मृतक रामप्रवेश और हत्यारोपी कमलेश दोनों ने एक खेत बटाई पर लिया था। जिसमे पानी भरने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद मृतक रामप्रवेश के पड़ोसी और रिश्ते के चाचा कमलेश ने उसकी भाला मारकर हत्या कर दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular