जानकी शरण द्विवेदी
लखनऊ। भगोड़े आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार को पुलिस सेवा से बर्खास्त करने के लिए गृह विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विभागीय जांच आईजी मेरठ प्रवीण कुमार को सौंपी गई है। आईजी की ओर से बयान दर्ज कराने के लिए पाटीदार को नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। सूत्रों का कहना है कि आईजी उन्हें दोषी मानते हुए जल्द शासन को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। इसके बाद शासन स्तर पर भी पाटीदार को पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। पाटीदार तब भी नहीं आए तो उनकी बर्खास्तगी के लिए यूपीएससी को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। यूपीएससी जांच के बाद राष्ट्रपति को पाटीदार की बर्खास्तगी के लिए अपनी संस्तुति भेजेगा। वहां से मुहर के बाद पत्रावली केंद्रीय गृह मंत्रालय और फिर प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद बर्खास्तगी का आदेश जारी होगा। इस प्रक्रिया में तीन से छह माह लग सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में महोबा के एक खनन व्यवसायी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में तत्कालीन एसपी पाटीदार का नाम आया था। उन पर रिश्वतखोरी का भी आरोप लगा था। बताते चलें कि पाटीदार गोण्डा जिले में भी अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के पद पर रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें : त्रिभुवन सिंह ने सम्हाला PAC सेनानायक का पदभार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
