मेरठ (हि. स.)। ब्रिटेन समेत यूरोप से वापस आने वालों पर सख्ती जारी है। मेरठ में ब्रिटेन से वापस लौटे एक व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया है।
टीपी नगर थाना क्षेत्र के संत विहार का रहने वाला शख्स हफ्ते भर पहले ही स्कॉटलैंड से वापस लौटा है। जांच करने पर उस व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के होश उड़ गए। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि संक्रमित व्यक्ति में मौजूद कोरोना वायरस किस प्रकार का है। वायरस के प्रकार का पता लगाने के लिए संक्रमित व्यक्ति की जांच के नमूने को पुणे की लैब में भेजा जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक संक्रमित व्यक्ति को उसके घर में होम आइसोलेट किया गया है। शनिवार की सुबह टीपी नगर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता के साथ संत विहार पहुंची पुलिस ने इलाके को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया। इसी के साथ क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। ब्रिटेन से लौटे शख्स में कोरोना की पुष्टि होने के बाद क्षेत्रवासियों में दहशत है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि यूरोप से लौटे लोगों की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दी जाए।
UP News : ब्रिटेन से लौटे व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि, इलाके सील
RELATED ARTICLES
