शाहजहांपुर (हि.स.)। थाना कांट पुलिस ने बैंक में नकब लगाकर अभिलेख व बैंक पासबुक चोरी करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि बीते रविवार की रात अज्ञात चोरों ने थाना कांट क्षेत्र के ग्राम सरथौली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की जाली तोड़कर बैंक लॉकर व एटीएम तोड़कर रुपये चोरी करने का प्रयास किया था। असफल होने पर चोरों ने पासबुक व कुछ जरूरी अभिलेख चोरी लिए और फरार हो गए थे। घटना के जल्द खुलासे व चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थी।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, बीती रात पुलिस टीम ने कुतुआपुर रोड के पास नहर पुलिया पर चोरों को घेर लिया। खुद को घिरा देख चोरों ने पुलिस कर्मियों पर फायर किया। पुलिस कर्मियों ने अपना बचाव किया और सरथौली गांव के रहने वाले छोटे लल्ला व कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कल्लू का भाई मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस को चोरों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस नकब लगाने के उपकरण और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वहीं फरार अरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
Submitted By: Edited By: Sanjay Singh Fartyal
UP News : बैंक में चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
