Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बैंककर्मी से लूट करने वाला धाकड़ गैंग का ईनामिया...

UP News : बैंककर्मी से लूट करने वाला धाकड़ गैंग का ईनामिया बदमाश गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। स्पेशल टास्क स्क्वॉड़ टीम व थाना मक्खनपुर पुलिस ने शनिवार को बैंक कर्मी से लूट के मामले में वांछित चल रहे धाकड़ गैंग के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
थाना प्रभारी मक्खनपुर विनय कुमार सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा अवैध असलाहों के बल पर पायनीयर पुल के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारी से लूट की गयी थी। इस घटना का अनावरण करते हुए धाकड़ गैंग के चार सदस्यों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था जवकि इस इस गैंग का सक्रिय सदस्य अभियुक्त शंकर उर्फ शंकरिया मौके से फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने 20,000 रूपये का ईनाम घोषित कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे। 
उन्होंने बताया कि शनिवार को स्पेशल टास्क स्क्वॉड़ प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा व उनकी टीम के साथ सूचना पर इनामियां अभियुक्त शंकर उर्फ शंकरिया पुत्र शेर सिंह निवासी नगला बैध, थाना मटसेना को धौरऊ चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से लूटा गया टैबलेट व वाई-फाई डिवाइस बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular