Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: बेसिक शिक्षा विभाग में भी राज्य पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया...

UP News: बेसिक शिक्षा विभाग में भी राज्य पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया पर रोक

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग ने भी राज्य पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। माना जा रहा है कि इस वर्ष पुरस्कार नहीं दिए जाएंगे। पिछले वर्ष के राज्य पुरस्कारों से सम्मानित शिक्षकों का सम्मान समारोह अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं औरैया के मनीष कुमार और रामपुर की तृप्ति माथुर को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। दरअसल जब राज्य पुरस्कारों की प्रक्रिया शुरू हुई और मानकों के मुताबिक देखा जाने लगा तो अधिकारियों ने पाया कि चूंकि पिछले डेढ़ वर्ष से स्कूल बंद हैं लिहाजा इस वर्ष पुरस्कारों का कोई औचित्य नहीं है। लिहाजा अब इस पर रोक लगा दी है हालांकि राज्य पुरस्कारों को नहीं देने का आधिकारिक आदेश नहीं जारी किया गया है। माध्यमिक शिक्षा में भी रोक लगा दी गई है, इसके साथ ही शिक्षक नेताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि शिक्षक पुरस्कार किसी एक वर्ष की उपलब्धि के आधार पर नहीं दिए जाते हैं लिहाजा इसे रद् करने के बारे में विचार करना भी गलत है। राज्य सरकार 75 बेसिक स्कूलों के शिक्षक, 17 माध्यमिक शिक्षा और 18 मंडलों के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को मुख्यमंत्री पुरस्कार देती है। इन पुरस्कारों में 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार, रोडवेज में मुफ्त यात्रा और तीन साल का सेवा विस्तार दिया जाता है।

यह भी पढ़ें : बैंक प्रबन्धक समेत दो पर धोखाधड़ी व गबन की FIR

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular