Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बेतवा नदी किनारे काने पीर शाह बाबा की दरगाह...

UP News : बेतवा नदी किनारे काने पीर शाह बाबा की दरगाह में लगा मेला

-हिन्दु और मुस्लिम एकता की मिसाल बनी दरगाह में शाम तक लगा रहा मेला

हमीरपुर (हि.स.)। जिले के बेतवा नदी किनारे जंगल में तीस फीट की ऊंचाई में स्थित कीने पीर शाह बाबा की दरगाह में सोमवार को मेले का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के जनपदों से हिन्दु और मुस्लिम समुदाय के हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शाम तक इस स्थान पर तीस हजार से अधिक लोग पवित्र दरगाह में माथा टेक चुके हैं वहीं यहां कान की बीमारी से पीड़ित लोगों का भी इलाज किया जा रहा हैं। यह मेला हिन्दु और मुस्लिम एकता की मिसाल कायम किये हैं। इसका इतिहास भी तीन सौ साल पुराना हैं। 
कुरारा क्षेत्र के पतारा गांव के बाहर जंगल में बेतवा नदी किनारे ऊंचाई वाले स्थान में कानेपीर शाह बाबा की दरगाह हैं जहां हिन्दु और मुस्लिम की एकता व सौहार्द की मिसाल आज भी देखी जा सकती हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन यहां भी विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुरारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के अलावा पड़ोसी जनपद उरई के कई गांवों के लोग भी भारी संख्या में इस मेले में शामिल हुये। पिछले तीन सौ सालों से इस दरगाह में एक दिवसीय मेला लगता हैं। अबकी बार भी जंगल में स्थित इस स्थान पर मेले की धूम मची। यहां छोटी बड़ी दुकानें भी लगायी गयी हैं। श्रद्धालुओं ने मन्नतें मांगकर कानेपीर शाह बाबा की दरगाह में चादरें चढ़ाई। इस मेले में जलीस खान, इशरार खां, रफीक खान, इकबाल सहित तमाम लोगों ने भी दरगाह पहुंचकर माथा टेका। मेले में भीड़ को देखते हुये पुलिस सुरक्षा बल भी मुस्तैद रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular