प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अपराधियों के हौसले चरम पर हैं। आए दिन लूट और झपटमारी के बाद शनिवार को सिहानी गेट कोतवाली के नूर नगर इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े डकैती की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के नूर नगर में आज दोपहर करीब 1.30 बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने पीएनबी बैंक शाखा में गन पॉइंट पर 10 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंदाम दिया। घटना के वक्त बैंक का सर्वर डाउन होने के चलते बैंक में कम ही ग्राहक मौजूद थे।
इसी बीच चार नकाबपोश लोग पीएनबी बैंक में घुस आए और हथियारों के बल पर कैशियर को धमकाते हुए उससे रकम लूट ली। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान कोई सिक्योरिटी गार्ड बैंक में मौजूद नहीं था। नए पुलिस कप्तान को जिले का चार्ज संभाले अभी 24 घंटे भी नहीं हुए कि इतनी बड़ी वारदात ने शहर में कानून-व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम बैंक पहुंचकर घटना की जांच में जुटी हैं। पुलिस अधिकारी बैंक स्टाफ से बातचीत कर जानकारी जुटाने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं। बीच शहर के अंदर दिनदहाड़े हुई इस बैंक डकैती की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। गाजियाबाद की कानून-व्यवस्था संभालने के लिए शासन ने सतर्कता अधिष्ठान में तैनात डीआईजी एलआर कुमार को गाजियाबाद भेजा गया है। शुक्रवार रात उन्होंने गाजियाबाद आकर चार्ज संभाल लिया। शासन ने गुरुवार को गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को निलंबित कर दिया था। डीजीपी मुख्यालय ने उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) के डीआईजी एलआर कुमार को अगले आदेशों तक गाजियाबाद के एसएसपी का कार्यभार संभालने का आदेश दिया है।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
