प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि बुढ़ापा जीवन का सत्य है। जीवन के इस पड़ाव में अपने ही सहारा बनते हैं। लेकिन वृद्धाश्रम देखकर लगता है कि कुछ नासमझ बच्चे बड़े होने के बाद राह भटक जाते हैं। उनके कारण बूढ़े माता-पिता को पीड़ा झेलनी पड़ती है। बच्चों को उनकी पीड़ा समझनी चाहिए और बुढ़ापे की लाठी बननी चाहिए। राज्यपाल गुरुवार को औरैया स्थित आनेपुर माधव हैप्पी ओल्ड एज होम में वृद्धजनों का हाल जानने पहुंची थीं। वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि आज का दौर पूरी तरह से बदल चुका है। युवाओं में मानवीय गुणों का समावेश होना चाहिए। उन्होंने अफसरों से कहा कि वह वृद्धजनों का ध्यान रखें, यह न महसूस होने दें कि उनका परिवार नहीं है। इस मौके पर वृद्धजनों की सुविधाओं के लिए राज्यपाल ने वृद्धाश्रम को वाशिंग मशीन, फ्रिज व सिलाई मशीन भेंट कीं। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के कार्यक्रम में पहुंचीं राज्यपाल ने टीबी मरीजों से मुलाकात की और अफसरों से कहा 2024 तक देश को टीबी मुक्त बनाना है। उन्होंने अफसरों से एक-एक टीबी संक्रमित बच्चा गोद लेने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि जनपद में अभियान चलाकर टीबी से ग्रसित बच्चों को गोद लिया जाए। अधिकारी, डॉक्टर, एनजीओ एवं गेल व एनटीपीसी जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां भी बच्चों को गोद लें और उनके पालन पोषण की व्यवस्था करें। इस दौरान सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने उनको बताया कि एक अप्रैल 2021 से 27 जुलाई 2021 तक कुल 61 टीबी रोगियों को गोद लिया गया है। जायंट्स ग्रुप ऑफ औरैया ने 20, संवेदना ग्रुप ने दस, आईएमए ने पांच और अधिकारियों ने 26 बच्चों को गोद लिया है। कार्यक्रम के उपरांत 5 बच्चों को पोषण किट भी वितरित की।
यह भी पढ़ें : मीराबाई बनना चाहती है हरियाणा की महिला IPS, मांगा VRS
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
