Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बुलेट एजेंसी में लगी आग, लाखों का सामान खाक

UP News : बुलेट एजेंसी में लगी आग, लाखों का सामान खाक

देवरिया (हि..स.)। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में बुलेट एजेंसी में शार्ट सर्किट से आग लगने से मंगलवार को शो रूम में रखे बुलेट कम्यूटर सहित कई लाख का सामान जल कर खाक हो गए। मौके पर फायर बिर्गेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

UP News : बुलेट एजेंसी में लगी आग, लाखों का सामान खाक
UP News : बुलेट एजेंसी में लगी आग, लाखों का सामान खाक

सदर कोतवाली क्षेत्र में देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सोन्दा चौराहा के समीप राजेश मिश्रा की रॉयल एनफील्ड बुलेट एजेंसी है। कर्मचारी शो रूम बंद कर घर चले गए। सुरक्षा गार्ड व कुछ कर्मचारी शो रूम पर ही थे। अचानक शार्ट सर्किट से शोरूम में आग लगने पर धू-धू कर जलने लगा। शो रूम पर मौजूद कर्मचारी जान बचा कर किसी तरह बाहर निकले और आग बुझाने की कोशिश करते हुए फायर बिर्गेड को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर मुख्य अग्नि शमन अधिकारी शंकर शरण राय साथ पहुंचे। आग बुझाने की जद्दोजहद में लग गए। शो रूम में रखे बुलेट,कम्प्यूटर सहित लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular