Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बुजुर्ग तांत्रिक पिटाई प्रकरण में साम्प्रदायिकता फैलाने का आरोपित...

UP News : बुजुर्ग तांत्रिक पिटाई प्रकरण में साम्प्रदायिकता फैलाने का आरोपित उम्मेद पहलवान गिरफ्तार

लोनी, गाजियाबाद (हि.स.)। लोनी में बुजुर्ग तांत्रिक वायरल वीडियो पिटाई प्रकरण में सांप्रदायिक रंग फैलाने के आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता उम्मेद पहलवान को क्राइम ब्रांच व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने शनिवार को बताया कि उम्मेद पहलवान को क्राइम ब्रांच और यूपी पुलिस की टीम ने दिल्ली स्थित लोक नारायण जय प्रकाश हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार किया है।
श्री पाठक के अनुसार जल्द ही एफ आई आर में आरोपी उम्मेद पहलवान को गाजियाबाद लाकर पूंछतांछ की जाएगी और उसके बाद ही आगे के घटनाक्रम पर प्रकाश डाला जाएगा। इस मामले में अभी तक कुल 11 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 
उम्मेद पहलवान की तलाश में पुलिस कई दिनों से छापामार कार्रवाई कर रही थी, जबकि वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। लेकिन वह मीडिया में लगातार बना हुआ था। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular