Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: बुखार के कहर से सात बच्चों की मौत, कई बीमार

UP News: बुखार के कहर से सात बच्चों की मौत, कई बीमार

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के फरह क्षेत्र में कोह गांव बुखार के कारण सात बच्चों की मृत्यु हो गई है, जिसमें एक दुघमुही बच्ची भी शामिल है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने आज यहां बताया कि गांव में फैली बीमारी के बारे में पता चलने पर चिकित्सकों की टीमें कल वहां भेज दी गई थीं। उन्होंने बताया कि आज सीएमओ रचना गुप्ता के नेतृत्व में जांच के नमूने लेने व दवा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गई हैं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इलाज में कोताही न बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि एडीएम और एसडीएम की देखरेख में बीमार बच्चों का उपचार किया जा रहा है। इस बीच सीएमओ रचना गुप्ता ने बताया कि गांव में सोमवार से ही पांच टीमें कैम्प कर रही हैं। उनका कहना था कि तीन नमूनो की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि टीम प्रत्येक घर में कोविड-19, मलेरिया और डेंगू की जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। उनका कहना था कि बीमार बच्चों को एसएन मेडिकल कालेज आगरा भेजा जा रहा है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सात बच्चों मृत्यु होने की पुष्टि की ,जिसमें एक बच्ची की आज मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि गांव में फागिंग भी कराई जा रही है साथ ही दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 3० से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं ,जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पिपरौट गांव में भी डाक्टरों की टीमें भेजी जा रही हैं। गांव प्रधान हरेन्द्र ने बताया कि जहां आज सुबह शिवनारायण की सात माह की बेटी की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें : भीषण आग में करीब 60 लाख के एलईडी, मोबाइल जले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular