लखनऊ (हि.स.)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय अब पौधाें का विक्रय सस्ते मूल्य पर आमजन को करेगा। इसकी शुरुआत रविवार को हो गयी। विश्वविद्यालय कैंपस में ही पौध विक्रय केन्द्र खोला गया।
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय,लखनऊ के बागवानी एवं सौंदर्यीकरण विभाग द्वारा विवि के गेट नम्बर दो स्थित पराग बूथ के निकट एक पौध विक्रय केंद्र खोला गया है। रविवार को विवि के कुलपति आचार्य संजय सिंह द्वारा इस केंद्र का उद्घाटन किया गया। अच्छी किस्म के बढ़िया बीज, पौधे एवं कंपोस्ट खाद, आदि उचित मूल्य पर आमजन को उपलब्ध कराने तथा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह विक्रय केंद्र खोला गया है।
इस अवसर पर विवि के कुलसचिव प्रो. एस. विक्टर बाबू, डीन अकैडमिक अफेयर्स, प्रो. आरपी सिंह, प्रो. दीपा द्विवेदी (इंचार्ज बागवानी एवं सौंदर्यीकरण अनुभाग), प्रो. आरबी राम, प्रो. रिपु सूदन सिंह व अन्य शिक्षक, कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
UP News : बीबीएयू अब आमजन को सस्ते दर पर बेचेगा पौधा, कैंपस में खुला पौध विक्रय केन्द्र
RELATED ARTICLES
