Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बीटीसी व डीएलएड की परीक्षाएं 30 अक्टूबर से होगी...

UP News : बीटीसी व डीएलएड की परीक्षाएं 30 अक्टूबर से होगी शुरू

प्रयागराज (हि.स.)। डीएलएड प्रशिक्षण 2019 प्रथम एवं 2018 तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा मार्च 2020 में प्रस्तावित थी। किन्तु, कोविड 19 महामारी के कारण परीक्षाएं सम्पादित नहीं करायी जा सकी। जिसके लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया है। जो 3 अक्टूबर से 11 नवम्बर तक सम्पादित होगी।

डीएलएड प्रशिक्षण 2018 तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा हेतु अर्ह प्रशिक्षुओं जो प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर में समस्त विषयों में उत्तीण हो, के औसत अंक के समान अंक प्रदान करते हुए कक्षोन्नति प्रदान करने एवं प्रशिक्षण 2019 प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं को कक्षोन्नति प्रदान करते हुए आगामी सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्टूबर में सम्पादित कराये जाने का निर्देश है। जिसके अंतर्गत बीटीसी 2013 सेवारत (मृतक आश्रित) एवं 2014, 2015, डीएलएड प्रशिक्षण 2017 एवं 2018 प्रथम सेमेस्टर (अवशेष-अनुत्तीर्ण) बैक पेपर की परीक्षाएं 30 अक्टूबर से एक नवम्बर तक होगी। बीटीसी प्रशिक्षण 2013 सेवारत उर्दू (मृतक आश्रित), बीटीसी 2014, 2015, डीएलएड प्रशिक्षण 2017 (अवशेष-अनुत्तीर्ण) बैक पेपर एवं डीएलएड 2018 तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 02 नवम्बर से 04 नवम्बर तक होगी। 
बीटीसी 2013 सेवारत (मृतक आश्रित) एवं 2014, 2015, डीएलएड प्रशिक्षण 2017 एवं 2018 द्वितीय सेमेस्टर (अवशेष-अनुत्तीर्ण) बैक पेपर, डीएलएड 2019 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 05 से 07 नवम्बर तक होगी। बीटीसी प्रशिक्षण 2013, 2014, 2015, सेवारत उर्दू (मृतक आश्रित) बीटीसी, डीएलएड 2017 (अवशेष-अनुत्तीर्ण) बैक पेपर एवं डीएलएड 2018 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 09 से 11 नवम्बर तक सम्पादित करायी जायेगी।
डीएलएड 2018 प्रथम, द्वितीय सेमेस्टर अनुत्तीर्ण एवं तृतीय सेमेस्टर में कक्षोन्नति के उपरान्त चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षुओं में प्रथम सेमेस्टर में अनुत्तीर्ण प्रशिक्षुओं की संख्या 46,732, द्वितीय सेमेस्टर में अनुत्तीर्ण प्रशिक्षुओं की संख्या 57,270, प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर में उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं की संख्या 80,302, कक्षोन्नति हेतु अर्ह पाये गये प्रशिक्षुओं की संख्या 79,375 तथा प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर में अनुत्तीर्ण के कारण तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले प्रशिक्षुओं की संख्या 62,542 है।
उल्लेखनीय है कि डीएलएड 2017 की चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं सम्पादित कराते हुए पूर्व में ही परीक्षाफल फरवरी 2020 में घोषित किया जा चुका है। इस प्रकार 2017 बैच नियमित रूप से पूर्ण हो चुका है। इसमें मात्र वे ही परीक्षार्थी हेतु अवशेष है जो विभिन्न कारणों से विभिन्न सेमेस्टरों में अनुत्तीर्ण-छूटे हुए हैं। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सम्पादित कराये जाने के उपरान्त परीक्षाफल घोषित करते हुए पृथक से माह जनवरी 2021 के अंतिम सप्ताह में चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं सम्पादित कराये जाने का निर्णय किया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular