प्रयागराज (हि.स.)। बीटीसी 2013, 2014, 2015 एवं डीएलएड 2017, 2018 प्रथम सेमेस्टर के अवशेष-अनुत्तीर्ण प्रशिक्षुओं की आयोजित परीक्षा में शुक्रवार को 1,200 में से 928 ने उपस्थिति दर्ज करायी है।
परीक्षा 30 अक्टूबर से एक नवम्बर तक होनी है। जिसके अंतर्गत आज शुक्रवार को जनपद प्रयागराज में चार परीक्षा केन्द्र राजकीय इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज स्वरूपरानी, राजकीय बालिका इण्टर कालेज कटरा एवं कर्नलगंज इण्टर कालेज को बनाया गया था।
परीक्षा में कुल 1,200 प्रशिक्षुओं को प्रतिभाग करना था, जिसमें कुल उपस्थित प्रशिक्षु की संख्या 928 रही तथा 272 अनुपस्थित रहे। परीक्षा डायट प्रयागराज सन्तोष मिश्रा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक आर.एन विश्वकर्मा की देख-रेख में सम्पन्न करायी जा रही है।
