वाराणसी (हि.स.)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर गुरूवार को फिर गरम हो गया। छात्रावास खुलवाने की मांग को लेकर परिसर स्थित रुइया छात्रावास के सामने छात्रों का एक समूह अचानक धरने पर बैठ गया।
धरने में शामिल छात्रों ने दो टूक कहा कि छात्रावासों को खोलकर उन्हें रहने की अनुमति प्रदान की जाय। छात्रों की नारेबाजी सुन मौके पर विश्वविद्यालय प्रशासन के अफसर भी पहुंच गये। अफसरों ने छात्रों को समझा बुझा कर वहां से हटाने का प्रयास किया लेकिन छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए है।
धरना प्रदर्शन को देख मौके पर विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों के साथ पुलिस भी मुस्तैद है।
UP News : बीएचयू में छात्रावास खोलने की मांग, छात्र धरने पर बैठे
RELATED ARTICLES
