-साउथ कैम्पस में संविदा पर थे तैनात, कमरे में लटके मिले
मिर्जापुर। बीएचयू साउथ कैम्पस में तैनात एक प्रोफेसर का शव उनके ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक प्रफेसर बीएचयू के साउथ कैम्पस में सविंदा पर तैनात थे। कटरा कोतवाली अंतर्गत आवास विकास कालोनी में डॉ जावेद अली 40 वर्ष रह रहे थे। सोमवार को उनका शव उनके घर के एक कमरे में फांसी पर लटकता पाया गया।
जावेद की फांसी लगाने की सूचना पर परिजनों में हड़कम्प मच गया। डॉ जावेद मिर्जापुर के बरकछा में स्थित बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र द्वारा संचालित प्रोफेशनल कोर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। परिजनों के मुताबिक सोमवार को ऑनलाइन क्लास लेने के बाद कमरे में ही थे। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो वह पंखे से लटकते पाए गए।
UP News : बीएचयू के प्रफेसर ने फांसी लगाकर दी जान
RELATED ARTICLES
