Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News :बिहार कांड पर अब होगा एक्शन, एडीजी तक पहुंची पीड़ितों...

UP News :बिहार कांड पर अब होगा एक्शन, एडीजी तक पहुंची पीड़ितों की फरियाद

उन्नाव (हि. स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश में प्रशासनिक हरकतें शुरू हो गई है इसी क्रम में एडीजी एसएन साबत ने आज उन्नाव के पुलिस लाइन सभागार में डीएम व एसपी के साथ बैठक की। 

बैठक के दौरान एडीजी ने पहले तो लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा थाने स्तर पर की। इसके बाद वहां मौजूद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार से चुनाव को लेकर भी चर्चा की। चर्चा के दौरान गुंडा एक्ट रासुका व गंभीर अपराधों में ढिलाई को लेकर एडीजी एसएन साबत ने फटकार भी लगाई।

बैठक के दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे, सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी समेत पुलिस विभाग के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद एडीजी ने पत्रकारों से वार्ता भी की। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने चर्चित बिहार थाना क्षेत्र के भाटन खेड़ा कांड पर सवाल किया गया। 

आपको बताते चलें कि, भाटन खेड़ा में आरोपी बनाए गए लोगों की जो भी मदद करता है पीड़ित पक्ष उन सभी पर किसी ना किसी तरह मुकदमा पंजीकृत करा देते हैं जिसके बाद गांव के अधिकतर मकान मे अब ताला पड़ गया है। एडीजी ने कहा पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। वही पुलिस अधीक्षक को निर्देश भी दिए कि सभी तथ्यों की जांच करके मुझे अवश्य सूचना दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular