प्रादेशिक डेस्क
गोरखपुर। महानगर में अब बिना हेलमेट प्रवेश नहीं मिलेगा। शहर के सभी प्रवेश मार्ग पर पुलिस बुधवार सुबह आठ बजे से ही हेलमेट की चेकिंग शुरू हो गई। इस दौरान बिना हेलमेट वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। कुछ दिन बाद इनके प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी। इसके अलावा पेट्रोल पंप पर भी बिना हेलमेट तेल नहीं दिया जाएगा। इसका पालन पुलिस सख्ती से कराएगी। इस संबंध में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने आदेश जारी कर दिया है।
यह भी पढें : व्यापारी को धमकाने वाला सुनील त्रिपाठी गिरफ्तार
महत्वपूर्ण सूचना
जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
