Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बिना मास्क चालान काटने पर भड़के विहिप कार्यकर्ता, आरोपित...

UP News : बिना मास्क चालान काटने पर भड़के विहिप कार्यकर्ता, आरोपित को छुड़ाया

मेरठ(हि.स.)। बिना मास्क के अपने साथ ही का चालान काटने से खफा विहिप कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मेडिकल थाने पर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि विहिप कार्यकर्ता थाने पर हंगामा करते हुए आरोपित को छुड़ा ले गए। अब पुलिस विहिप कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।

जागृति विहार निवासी मनीष नाम का युवक शुक्रवार को बिना मास्क लगाए पीवीएस मॉल के निकट से गुजर रहा था। इसी दौरान चेकिंग कर रहे दरोगा ने मनीष का बिना मास्क चालान काट दिया। हंगामा करने पर पुलिस ने मनीष को हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी मिलते ही विहिप कार्यकर्ताओं ने मेडिकल थाने का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 
इस दौरान कार्यकर्ताओं और इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हंगामा करते हुए आरोपित युवक को छुड़ाकर ले गए। हालांकि सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह के मुताबिक आरोपित का चालान काटने के बाद ही उसे उसके साथियों के हवाले किया गया है। 
सीओ का कहना है कि थाने पर हंगामा करने के मामले में भी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ महामारी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

 आवश्यकता है

 संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com

जानकी शरण द्विवेदी

 कलमकारों से ..

 तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :

जानकी शरण द्विवेदी

सम्पादक

E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular