Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बिठूर पुलिस द्वारा सब्जी वालों से पिटाई मामले में...

UP News : बिठूर पुलिस द्वारा सब्जी वालों से पिटाई मामले में अमिताभ ठाकुर ने उठाई जांच की मांग

कानपुर (हि.स.)। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर तथा आरटीआई एक्टीविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने बिठूर थाना अंर्तगत सब्जी वालों को पुलिस कर्मियों द्वारा पिटाई मामले में जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कानपुर पुलिस आयुक्त को इस सम्बंध में पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर तथा आरटीआई एक्टीविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने बताया है कि 16 जून 2021 की शाम 07 बजे कानपुर जनपद के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित मंधना बाजार में पुलिस कर्मियों द्वारा गरीब सब्जी वालों पर अनावश्यक लाठियां बरसाने की जांच की मांग की है। पुलिस कमिश्नर कानपुर सहित अन्य अफसरों को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि उन्हें 0.24 मिनट का एक वीडियो प्राप्त हुआ है। 
जानकारी के अनुसार, यह विडियो थाना बिठूर के पुलिसकर्मियों द्वारा गरीब सब्जी वालों पर अनावश्यक लाठियां बरसाने से संबंधित है। आरोप है कि रेहड़ी का सामान बटोर रहे गरीब सब्जी वालों पर जमकर लाठियां बरसाई गयीं जिसमें बुजुर्ग, बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया। पिटाई में बच्चों समेत कई लोगों को गंभीर चोट आई है। यह भी कहा गया कि पुलिस कर्मी शराब के नशे में धुत्त थे। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और आरटीआई एक्टीविस्ट नूतन ने इसकी जांच कराते हुए कार्यवाही की मांग की है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular