विद्युत अभियंता संघ ने फील्ड हॉस्टल में केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक की
प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। विद्युत अभियंता संघ ने गुरुवार को फील्ड हॉस्टल में केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष वीपी सिंह ने कहा कि ऊर्जा प्रबंधन द्वारा अभियंताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। संसाधनों की भारी कमी एवं बजट में कटौती के बावजूद ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत सभी अभियन्ता प्रदेश के उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति व बेहतर उपभोक्ता सेवा प्रदान करने को प्रयासरत हैं। संगठन के महासचिव प्रभात सिंह ने बताया कि ‘संवाद से समाधान के मंत्र के तहत ऊर्जा निगम प्रबन्धन से वार्ता कर बिजली अभियन्ताओं एवं प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं की व्यावहारिक समस्याओं निराकरण का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में ऊर्जा निगम प्रबन्धन द्वारा बिजनेस प्लान, बजट में अत्यधिक कटौती किये जाने से क्षेत्रों में मैन, मनी एवं मटीरियल की भारी कमी हो गयी है, जिससे बिजली उपकेन्द्रों के अनुरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बेहतर उपभोक्ता सेवा देने में अत्यधिक व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में गोण्डा ने बनाया रिकार्ड
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
