वाराणसी (हि.स.)। स्वामी विवेकानन्द के प्रवास स्थल एलटी कालेज परिसर अर्दली बाजार में बुधवार को बाॅर और बेंच ने मिलकर उत्साह के साथ गुरू गोविन्द सिंह की जयंती मनाई। डीजे अष्टम जनार्दन यादव, सीजेएम सुरेन्द्र प्रताप यादव, सेन्ट्रल बाॅर एसोसियेशन के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, महामंत्री कन्हैया पटेल, बनारस बार एसोसियेशन के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने प्रभारी जिला जज के साथ स्वामी विवेकानन्द और गुरूगोविन्द सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रगान के बाद वक्ताओं ने गुरू गोविन्द सिंह के कुर्बानियों को याद किया।
सभा में बनारस बाॅर के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश मिश्रा, सेन्ट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष विवेकशंकर तिवारी, सेन्ट्रल बाॅर के उपाध्यक्ष सुजीत पांडेय, विवेकानन्द प्रवास स्थल संरक्षण समिति के महामंत्री विनोद पांडेय उर्फ भैयाजी, गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरूबाग के सदस्य सरदार विक्रमजीत सिंह ने भी विचार रखा। संचालन विवेकानन्द प्रवास स्थल संरक्षण समिति के अध्यक्ष अधिवक्त नित्यानन्द राय ने किया। इस दौरान प्रभारी जिला जज लोकेश राय ने अधिवक्ताओं के साथ दिव्यांगों के बीच कम्बल, ऊनी टोपी, मोजा भी वितरित किया।
सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेन्द्र शर्मा, प्रवीण मिश्रा, राजेश कुशवाहा, कौशल दुबे, अजय सिंह, सत्यप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
Submitted By: Shreedhar Tripathi Edited By: Rajesh Kumar Tiwari
