Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बार-बालाओं संग ठुमके लगाते पूर्व विधायक का वीडियो वायरल

UP News : बार-बालाओं संग ठुमके लगाते पूर्व विधायक का वीडियो वायरल

रायबरेली(हि.स.)। बार-बालाओं संग ठुमके लगाते वयोवृद्ध पूर्व विधायक सुरेन्द्र बहादुर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो हाल में ही हुए एक समारोह का बताया जा रहा है। सुरेंद्र बहादुर सिंह रायबरेली के सरेनी से विधायक रह चुके हैं और 15 जनवरी को हुए एक कार्यक्रम में राममंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ से ज्यादा की धनराशि देकर चर्चा में आये थे।
  बताया जाता है कि हाल में ही कर्णछेदन का एक समारोह था, जिसमें पूर्व विधायक शामिल हुए थे। जब वह कार्यक्रम में पहुंचे तो उस समय बार बालाओं का डांस स्टेज पर चल रहा था। इसी बीच पूर्व विधायक भी स्टेज पर पहुंच गए और बार-बालाओं के संग ठुमके लगाने लगे। इस दौरान किसी ने डांस करते हुए उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर चर्चाओं का दौर गर्म हो गया है।
 उल्लेखनीय है कि सुरेंद्र बहादुर सिंह काफ़ी बुजुर्ग हैं और उन्होंने बीएचयू सहित देश की अन्य नामी गिरामी संस्थाओं में करोडों रुपयों का दान किया है। जिले में उन्हें दानवीर के नाम से जाना जाता है। राममंदिर निर्माण में भी उन्होंने एक करोड़ से ज्यादा की धनराशि दान देकर काफ़ी सुर्खियां बटोरी थी।
Submitted By: Edited By: Rajesh Kumar Tiwari

RELATED ARTICLES

Most Popular