Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बारिस के पानी से भरी पत्थर की खदान में...

UP News : बारिस के पानी से भरी पत्थर की खदान में डूबकर दो बच्चों की मौत

झांसी (हि.स.)। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को पत्थर की खदान में भरे पानी में नहाने गये दो बच्चों की मौत हो गयी। घंटों मशक्कत के बाद गोताखोर दोनों बच्चों के शवों को पानी से ढूढ़कर निकाल पाए।

प्रेमनगर थानाक्षेत्र के बिजौली स्थित पत्थर की खदान में भरे पानी में नहाने गयी सात वर्षीय नेहा उर्फ अंशिका और 15 वर्षीय अर्जुन फिसल कर गहरे पानी में चले गए। इससे उनकी डूबकर मौत हो गयी। दोनों बिजौली चौकी के शारदा नगर के रहने वाले थे।

बच्चों को डूबता देखते वहां मौजूद लोगों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। इस बीच एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला।

एसपी सिटी ने कहा कि खदान में भरे पानी में नहाने के दौरान अर्जुन और नेहा की मौत हो गयी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पीड़ित परिवार को जो भी अनुमन्य सहायता होगी वह दिलाने का प्रयास किया जायेगा। संकट की इस घड़ी में पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

पार्षद ने रखी मांग, खदानों को कराएं समतल

स्थानीय पार्षद गायत्री आदर्श गुप्ता ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देते हुए इस मामले के बाद मांग की कि वार्ड 22 बिजौली में जो खदानें हैं, वे बहुत ही गहरी हैं। उनमें बारिस का पानी भरा रहता है। इससे आसपास निकलने वालों को डूबने का खतरा रहता है। इनके चारों ओर तार फेंसिंग कराते हुए इनका समतलीकरण कराया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular