हापुड़(हि.स.)। तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की दोपहर को तेज गति से आती एक निजी बस गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना एक महिला बाराती की मौत हो गई। जबकि 12 अन्य बाराती घायल हो गए।
एक निजी बस बारात को लेकर मंगलवार दोपहर दिल्ली से मुरादाबाद के मूडापांडे जा रही थी। ब्रजघाट के निकट अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे बने एक गड्ढे में गिरकर पलट गई।
इस दुर्घटना में बस में सवार एक महिला बाराती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस में सवार 12 अन्य बाराती घायल हो गए। बस के पलटने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य शुरू कराया।
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि दुर्घटना के कारण की जानकारी की जा रही है।
