बापगत (हि.स.)। बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार को किसानों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस करने की मांग की है।
बागपत जनपद के बडौत स्थित दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर किसानों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। कडाके की ठंड के बीच किसानों ने हाईवे पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। किसान नेता किसान बलजोर आर्य ने कहा कि सरकार किसानों को धीरे-धीरे नंगा कर रही है, इसलिए आज हम खुद ही अर्द्धनग्न हो गए हैं। किसान कडाके की ठंड में अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन सरकार किसानों की मांग सुनने को तैयार नहीं है। सरकार द्वारा किसानों को समर्थन करने वाले लोगोें को राजनैतिक पार्टियां बताकर मनोबल तोड़ा जा रहा है। भाजपा के कुछ कार्यकर्ता फर्जी किसान बनकर सरकार के पक्ष में अपना ज्ञापन दे रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक दिल्ली के सिंधु बोर्डर पर बैठे किसानों का धरना समाप्त नहीं हो जाता।
UP News : बागपत में किसानों ने हाईवे पर किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
