बागपत (हि.स.)। बागपत जिलाधिकारी शकुंतला गौतम का शनिवार रात को तबादला हो गया है। उनके स्थान पर 2013 बैच के आईएएस अफसर राजकमल यादव को बागपत का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। राजकमल यादव आर्मी स्कूल से पढ़कर आईएएस बने हैं। उनका जन्म 28 दिसम्बर 1986 को फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद में हुआ था। कक्षा 6 की एजुकेशन गांव में ही हुई। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने लखनऊ के सैनिक स्कूल में एडमिशन लिया। इनके पिता कमल किशोर यादव ग्रामीण बैंक में जॉब करते थे । आर्मी स्कूल में पढ़ने के बावजूद भी उन्होंने एडमिनिस्ट्रेशन को प्राथमिकता दी। ग्रेजुएशन के दौरान ही उन्होंने आईएएस की तैयारी की थी और 2013 बेंच के आईएएस अफसर बने।
Submitted By: Edited By: Deepak Varun
UP News : बागपत के नये डीएम बने राजकमल यादव
RELATED ARTICLES
