Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बाईस किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

UP News : बाईस किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

बस्ती (हि.स.)। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के जिगना के पास से कोतवाली पुलिस ने महिला तस्कर सुमित्रा देवी पत्नी स्व0 रामवेलास को गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस की मानें तो महिला के पास से तीन लाख कीमत का 22 किलो 800 ग्राम गांजा मिला है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकान्त मिश्र ने बताया कि महिला काफी समय से अवैध गांजे की तस्करी करती आ रही है। सुमित्रा देवी के ऊपर लगभग आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

वहीं, इसी क्रम में अमित कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी गिदही खुर्द थाना पुरानी बस्ती को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से चार किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। 2016 रुपये व दो मोबाइल व 202 गांजा की पुड़िया बरामद किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular