Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बाइक सवार बदमाशों ने ट्रेवेल्स संचालक को मारी गोली,...

UP News : बाइक सवार बदमाशों ने ट्रेवेल्स संचालक को मारी गोली, मौत

मऊ (हि.स)। घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र के अमिला में अज्ञात बाईक सवार बदमाश अमन ट्रेनिंग ट्रेंड टेस्ट सेंटर चलाने वाले युवक के सिर में गोली मारकर फरार हो गये, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गईं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पिन्टू राजभर (28) निवासी चुम्मानार जो अमिला क्षेत्र के रामलगन गर्ल्स डिग्री कालेज के समीप किराए पर अमन ट्रेनिंग ट्रेड टेस्ट सेंटर खोल लोगों को विदेश भेजने का काम करता था। अज्ञात बाईक बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे गोली मार दी और फरार हो गये।
इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार घुले का कहना है कि गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घटना की जांच किया गया है। पूंछताछ में घटनास्थल पर मौजूद मकान मालिक एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक घटना के कुछ देर पहले तीन युवकों से बातचीत कर रहा था। जिसके बाद यह घटना हुई है। तीन टीमों को लगा दिया गया है। घटना का जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों को ट्रेस किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular