फर्रुखाबाद ( हि. स.)। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंग छात्रों ने भाई को मारपीट कर बेदम कर दिया।
घटनाक्रम के अनुसार मऊदरवाजा के ग्राम नगला गुडीला निवासी हंसराम राजपूत के युवा पुत्र आकाश को पीटकर घायल कर दिया। आकाश ने हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के मुताबिक आकाश राजपूत उसकी बहन कल्पना, उसकी सहेली मोहल्ला बहादुरगंज निवासी रमेश चंद्र की पुत्री सुमन डिग्गीताल निवासी यशवंत के यहां कोचिंग पढ़ते हैं। आज वह सहेली के साथ ट्यूशन पड़ने जा रही थी। उसी समय उसके साथ तिकोना पुलिस चौकी के सामने सर्राफा गली निवासी ऋषि गुप्ता, विशाल व उनके दोस्तों ने कल्पना और सुमन को देखकर भद्दे शब्दों का प्रयोग किया। आकाश ने इस बात का विरोध किया तभी सभी छात्रों ने आकाश की बेल्ट से पिटाई कर तमंचा दिखा कर धमकाया।
जिससे आकाश राजपूत की आंख के पास गहरी चोट पहुंची, वह उसे बेदम कर चले गए। हंसराम राजपूत घायल बेटे आकाश व पीड़ित पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंचे और इंस्पेक्टर को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपितों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
