Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बस पलटी, तीन की मौत, 30 यात्री घायल

UP News : बस पलटी, तीन की मौत, 30 यात्री घायल

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। अयोध्या जिले के अन्तर्गत गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक प्राइवेट बस ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल है। घटना मंगलवार की सुबह करीब 7ः30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार बस पर सवार यात्री दिल्ली से बस्ती और सिद्धार्थ नगर के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, अयोध्या में कैंट थाना क्षेत्र के मुमताज नगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हैं। इनमें से करीब 12 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य यात्रियों का प्रारंभिक इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई है। मृतकों में दो की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि एक की पहचान रमेश 35 वर्ष निवासी सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। दो अन्य मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों में पंचम राय, प्रवीण कुमार, अंशिका, ऋषि गुप्ता, ऋषभ त्रिपाठी, अनीता, तारा देवी, ओम कुमार और बीसू शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नीतीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने घटना स्थल और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

UP News : बस पलटी, तीन की मौत, 30 यात्री घायल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular