Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बसपा ने एक साल में भव्य स्मारक बना दिया,...

UP News : बसपा ने एक साल में भव्य स्मारक बना दिया, भाजपा रामलला की नींव भी नहीं बना पायी : सतीश चंद्र मिश्रा

-अयोध्या में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने की प्रबुद्ध विचार गोष्ठी, कहा, बसपा ने ब्राह्मणों को दिया सम्मान

अयोध्या (हि.स.)। आरएसएस ने मन्दिर के नाम पर वर्षों से चंदा इक्कठा किया। एक वर्ष हो गया लेकिन राम लला अभी मंदिर में नहीं हैं। हमारी सरकार में एक साल में भव्य स्मारक बन गया, ये एक साल में रामलला के मंदिर की नींव भी नहीं बना पाये। ये बातें बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कही। वे शुक्रवार को अयोध्या में प्रबुद्ध विचार गोष्ठी में बाेल रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा मंदिर बनाना नहीं चाहती। हम इन्हें मंदिर बनाने के लिए मजबूर कर देंगे। पूरे प्रदेश में बसपा शंखनाद करेगी 2022 में बसपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि ब्राह्मण क्यों जोड़ रहे हैं। मैं पूछता हूं, उन्होंने ब्राह्मणों के लिए क्या किया। प्रदेश में ब्राह्मण 13 प्रतिशत हैं, फिर उपेक्षा के शिकार हैं। बसपा ने ब्राह्मणों के लिए बहुत कुछ किया है। ब्राह्मण हमेशा सम्मान के लिए जीते हैं।

ब्राह्मण समाज बुद्धजीवी समाज है। बसपा सरकार में 62 सीट ब्राम्हण जीते। ब्राह्मण समाज के कारण ही बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आयी थी। 2200 ब्राह्मणों को सरकारी वकील बनाया गया। बसपा सरकार में ब्राह्मण अधिकारी को उचित तैनाती दी गयी। प्रदेश के ब्राह्मणों से आह्वान है जितनी ब्राह्मणों की हत्या हुई उससे सबक लें। ब्राह्मण ब्राह्मण है, चाहे वो कान्यकुब्ज हो या सरयू पारीण।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के पास इसलिये आये हैं कि 10 सालों से ब्राह्मण समाज उपेक्षित है। उसे सम्मान दिलाना है। हम हमने आराध्य भगवान राम के पास आये हैं तो इन्हें क्या परेशानी है। पूरा विश्व जानता है ,जब बहन जी की सरकार आती है तो कानून व्यवस्था दुरुस्त हो जाती है। दूसरे फेज में हम वृंदावन मथुरा जाएंगे। बांके बिहारी का दर्शन पूजन करेंगे। भाजपा वाले भगवान राम की बात करते है लेकिन माता सीता की बात नही करते। तीसरे फेज में हम कासी विश्व नाथ जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular