Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बसपा नेता अजीत बालियान भाजपा में शामिल

UP News : बसपा नेता अजीत बालियान भाजपा में शामिल

लखनऊ | सोमवार को बसपा नेता अजीत बालियान भाजपा में शामिल हो गए। लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। अजीत बालियान 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा, सपा और रालोद के संयुक्त प्रत्याशी थे। उनका मुकाबला सतीश गौतम से था।

अजीत बालियान के साथ ही कांग्रेस नेता अजय कुमार द्विवेदी, मुरली मनोहर जायसवाल, अभय नाथ त्रिपाठी, सपा नेता सोनम किश्ती, वैभव चतुर्वेदी, शिरोमणि अकाली दल के सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की प्रीति तिवारी भी भाजपा में शामिल हो गईं।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 2017 से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी और मोदी व योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों व जनता के भरोसे के चलते 350 से भी ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहेगी।

प्रदेश में चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा सबसे आगे नजर आ रही है। हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी दावा कर रहे हैं कि सपा इस चुनाव में 400 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी। वहीं, बसपा प्रदेश के ब्राह्मणों को पार्टी से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर ब्राह्मण सम्मेलन करवा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular